शक्ति कॉलेज सिजुआ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ओवर आल चैंपियनशिप के खिताब पर प्रकाश कुमार तथा बालिका वर्ग में सिमन कुमारी ने खिताब पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन में धर्मेंद्र कुमार तथा रेहान खान की टीम विजेता तथा आर्यन चौहान और शादाब खान उपविजेता रहे । शार्ट पुट बालक वर्ग में चंदन कुमार , विशाल कुमार , किशोर कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मीनाक्षी कुमारी प्रथम, सिमन कुमारी द्वितीय तथा कृति कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सह कॉलेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के साथ खेलकूद में प्रगति करें। झारखंड सरकार युवाओं के कल्याण के लिए कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। सभी क्षेत्र के सरकारी नियुक्तियों में भी युवा वर्ग सफलता का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात बच्चों से कही। उन्होंने कहा कि
इस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आज देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से बीबीएमकेयू के रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. लीलावती कुमारी, सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव ठाकुर, राकोमयू के सिजुआ कोलियरी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्राचार्य डा. अरुण कुमार महतो , अजीत महतो, जनक लाल, मनोज कुमार महतो, राजेंद्र पासी, ठाकुर महतो, रंजीत दसौंधी, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन