बाघमारा सीओ ने 12 लोगों के खिलाफ बाघमारा थाना में दर्ज करवाई प्राथमिकी

0
fastlive news

बाघमारा । बाघमारा अंचलाधिकारी (सीओ) बालकिशोर महतो के लिखित शिकायत के आधार पर गुरुवार को बाघमारा थाना में सामाजिक संस्था ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो समेत नामजद बारह लोग एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा अनैतिक एवं नियम के विरूद्ध अधोहस्ताक्षरी से कार्य कराने के लिए प्रत्येक मंगलवार कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाता है तथा नियम विरुद्ध काम नही करने पर गलत आरोप लगाया जाता है। सीओ पर व्यक्तिगत लालछन लगाते हुए जो लोग अपने काम से अंचल कार्यालंय आते हैं उन्हें रोककर भोले-भाले लोगों को बरगलाकर धरना प्रदर्शन में शामिल कर लिया जाता है एवं कार्यालय के कार्यों में व्यवधान पहुँचाने का प्रयास किया जाता है जिससे कार्यालय के कर्मी सहित अद्योहस्ताक्षरी मानसिक रूप से प्रताडित एवं अमर्यादित महसूस करते हैं। यह धरना प्रदर्शन बिना अनुमति प्राप्त किये पिछले करीबन दो-तीन महीनों से हर सप्ताह प्रत्येक मंगलवार को करते आ रहे हैं।

29 अप्रैल को करीब 12:45 अपराहन में उक्त व्यक्तियों के अलावे करीबन 10-15 लोग नारेबाजी कर रहे थे। जिसमें कुछ महिलाएं भी थी और कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया था। जिसके कारण बाहर-भीतर आवागमन किसी का भी नही हो पा रहा था। शव यात्रा कर अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन भी किया गया जो अत्यंत खेदजनक है।

इन असमाजिक तत्वों द्वारा कार्यालय के मुख्य द्वार पर इस तरह की गतिविधि नियम के विरूद्ध कार्य कराने के लिए दबाव बनाने व ब्लैकमेल करने की मंशा से की जाती है। इन लोगों के द्वारा बार-बार धरना प्रदर्शन करने एवं गलत आरोप लगाने से जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है और अंचल कार्यालय की छवि धुमिल हो रही है। किसी भी सरकारी कार्यालय के कार्यप्रणाली के लिए ऐसी गतिविधि उचित नहीं है। इस तरह की गतिविधियों से अद्योहस्ताक्षरी एवं कार्यालय के अन्य कर्मियों के सम्मान में ठेस पहुँचती है। धरना प्रदर्शन के दौरान इन असमाजिक तत्वों के द्वारा अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया जाता है। सीओ ने बाघमारा पुलिस से उक्त लोगों की उपरोक्त गतिविधियों के विरूद्ध सुसगत धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की।

वही लिखित शिकायत के आधार पर बाघमारा पुलिस ने जगत महतो, अरबिन्द सिन्हा, दिलीप कुमार महतो, विकास कुमार महतो, अजय महतो, कमल महतो, मुसीब अख्तर खान, कमल महतो, विकास रजवार, मणिलाल साव, कमल महतो, विकास महतो, शंकर कुमार महतो के खिलाफ कांड संख्या 21/25 अंकित कर 127(2), 221, 191(2), 182, 356(2), 3(5) बीएनएस धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन