
बाघमारा । माटिगढ़ डेम कॉलोनी के बीसीसीएल कर्मी के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों के मुताबिक अंकित सोमवार शाम को घर आया और अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब अंकित को बुलाने गए तो अंकित ने आवाज नहीं दिया और कमरा भी अंदर से बंद मिला। आनन फानन में दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर गया तो देखा अंकित फंखे में फांसी लगाकर झूलता नजर आया। जल्दबाजी में अंकित को फंदे से उतारकर बाघमारा सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर बाघमारा पुलिस बाघमारा पुलिस सीएचसी पहुचीं और घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। अंकित ने आत्महत्या क्यों किया ये पता नहीं चल पाया हैं।
मृतक अंकित कुमार का फाइल फोटो
