
नई दिल्ली : दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय बहुत जल्द भारत में बनने जा रहा है। इस विशाल राष्ट्रीय संग्रहालय का निमार्ण देश की राजधानी दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में किया जायगा। जो युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय होगा। जानकारों का कहना है कि युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय 1.17 लाख वर्गमीटर में फैला होगा। जिसमे 900 से भी अधिक कमरा का निमार्ण होगा। वहीं एक बेसमेंट का भी होने की बात कही जा रही है। अधिकारीयों कि माने तो इसमें आठ विषय गत खंड होंगे जो भारत का 5 हजार साल पुराना इतिहास बताएंगे ।