सीटू ने निकाला पैदल मार्च

0
fastlive news

धनबाद : केंद्र सरकार की नीति के विरुद्ध आगामी 10 अगस्त को जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सीटू एवं किसान सभा की ओर से बलियापुर में पैदल मार्च निकाला गया। प्लस टू हाई स्कूल मैदान से निकाली गई पैदल मार्च में लोगों ने बलियापुर बाजार के विभिन्न जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान बलियापुर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए इसे किसान, मजदूर विरोधी सरकार बताया। वक्ताओं ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की अपील की । सभा की अध्यक्षता संतोष कुमार महतो ने की। इसके पूर्व अखिल भारतीय किसान सभा के दिवंगत नेता हरकिशन सिंह सुरजीत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर सीटू के जिला महामंत्री रामकृष्ण पासवान, परशुराम महतो, शिवबालक पासवान, हराधन रजवार, उमाशंकर चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन