नगर निगम में चला स्वच्छता अभियान

0
fastlive news

कतरास : धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के पांडेडीह बाजार तेतुलमारी में बुधवार को स्वच्छता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर तेतुलमारी के परिसर में फूल एवं फलदार पौधे लगाए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, स्वच्छता और हरित पर्यावरण को बनाए रखने पर जोर दिया। सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी ने इस अभियान के तहत लोगों से अपने आसपास के भू खंडों को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने की अपील की। स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ साथ देखभाल करने की भी अपील की। मौके पर धनबाद नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, वार्ड संख्या 1 की पार्षद मधुमाला, वार्ड संख्या 2 के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, वार्ड संख्या 4 के पार्षद छोटू सिंह उर्फ राममूर्ति सिंह तथा वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी , वार्ड नंबर 6 की पार्षद कल्पना महतो, वार्ड 8 की पार्षद रामेश्वर तुरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन