
कतरास : भागवत कथा को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ तुलसी कलश यात्रा निचितपुर में निकाली गयी। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कतरास लिलोरी मंदिर के समीप स्थित कतरी नदी तट पर पहुंचे। जहां सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के देखरेख में पूरे विधि विधान के साथ कलश में जल भरण का कार्य संपन्न हुआ। इसके बाद भागवत कथा स्थल पहुंचे। जहां श्रीमद् भागवत ग्रंथ एवं कलश को पूजन स्थल पर रखा गया। श्रीमद् भागवत कथा का प्रारम्भ सुरेंद्र महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। असत्य से मिलने वाला लाभ क्षणिक होता है, जबकि सत्य, ईमानदारी और सत्कर्म ही जीवन में स्थायी सफलता, सम्मान और शांति प्रदान करते हैं। तुलसी कलश यात्रा में मुख्य यजमान अशोक कुमार वर्णवाल धर्मपत्नी मंजू देवी, सुनील साहू धर्मपत्नी सरिता देवी, मेघनाथ महतो, संजय यादव, भीम महतो, राजनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, करण कुमार, अमर सिंह, जंग बहादुर सिंह, वीरू सिंह, तेजू सिंह, चंडी सिंह, गुड्डू सिंह, सुमित महतो आदि शामिल थे।