
कतरास : राजगंज थाना क्षेत्र के जरमुनाई के पास मोटर साईकिल को बचाने के दौरान एक टेंपो पलट गया। जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि टेपों के आगे चल रही बाइक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे आ रहा टेंपो चालक संतुलन खो बैठा और वाहन बीच सड़क पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले गया। घायलों में गोविंद दास और प्रिंस केवट नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार किया गया है। इधर घटना के बाद मौके का फायदा उठा कर बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है