ब्लॉक-II क्षेत्र में सम्मान सह विदाई समारोह, 8 कर्मियों को किया गया सम्मानित

0
fastlive news

बाघमारा। वर्षों की सेवा, अनगिनत जिम्मेदारियों और कार्यस्थल से जुड़ी यादों के बीच शुक्रवार को बीसीसीएल ब्लॉक-II क्षेत्रीय कार्यालय का सम्मेलन कक्ष भावनाओं से भर उठा। जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए विभिन्न इकाइयों के कुल आठ कर्मियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अमित यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) प्रवीण कुमार झा, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी अनामिका कुमारी, प्रबंधक (मानव संसाधन) हेमंत कुमार हेना, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) स्नेहा, लिपिक बिपिन कुमार झा, सामान्य सहायक प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। इसके अलावा कल्याण समिति के सदस्य केशव पासवान तथा क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल मिश्रा भी समारोह में शामिल हुए।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक एवं वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी सेवा यात्रा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और संस्थान के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। अधिकारियों ने कर्मियों द्वारा क्षेत्र की प्रगति और उत्पादन में निभाई गई भूमिका को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार, मिष्ठान, ट्रॉली बैग एवं सेवा निवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए गए वर्षों की यादें साझा कीं। आत्मीय माहौल के बीच सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखमय और खुशहाल भविष्य की कामना की। सम्मान और शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ यह समारोह उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन