
कतरास : योग भवन रामकनाली कोलियरी में गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में सेवानिवृत्त मैकनिकल फोरमैन सरोज उपाध्याय व इलेक्ट्रिकल फोरमैन तारकेश्वर पांडेय को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को समाज व परिवार के प्रति समर्पित करने एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बिमलेश चौबे, संतोष मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, राघवेंद्र पांडेय, विनोद सिंह, राजेंद्र प्रसाद राजा, केडी प्रसाद सहित कई कर्मी
मौजूद थे।