
बाघमारा : दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से मलकेरा स्थित कार्यालय में दिव्यांगजनो को कंबल का वितरण किया गया। । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड के सदस्य मो. हारून रशीद, दिव्यांग समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव एवं झारखंड आंदोलनकारी रमेश महतो ने जरूरतमंद दिव्यागों को 36 कंबल वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार भुईयां एवं संचालक गोवर्धन रजक ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राज कपूर महतो, अध्यक्ष अशोक भुईयां, सचिव गोवर्धन रजक, कोषाध्यक्ष आशा देवी, उप सचिव अजय कुमार पासवान एवं सदस्य रमेश महतो , भोला भुईयां, लखन भुईयां, सूरज कुमार, गोविंद नुनिया, देबु दास आनंद प्रसाद, पूजा देवी दीपक महतो, शक्ति रविदास,प्रविण गुप्ता, निरंजन कुमार मौजूद थे