
नई दिल्ली : देश के कई प्रांतों में बढ़ते ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने एक सूचना जारी कर जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन दिनों दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई प्रांतो में कोहरे के साथ भारी ठंड ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। इधर पिछले कई दिनों से ही दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखा गया है। जिसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीजार में 28 और 29 नवबर को येलो अलर्ट जारी कर लोगों को ठंड से बचने की सूचना दे दी है। भारत मोसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि आने वाले कई दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने का अनुमान है। जिससे उन प्रांतों में सुबह और शाम को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। और ठंड को प्रकोप काफी ज्यादा होगा।