
रिपोर्ट : बबलू कुमार
बाघमारा । दरीदा स्थित सावित्री पैलेस में रविवार को यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन (एटक) बरोरा शाखा द्वारा क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघन महतो सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि एटक यूनियन मजदूरों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करती है। मजदूर ही हमारी यूनियन की बुनियाद है। मजदूरों की समस्याओं के सामाधान के लिए यूनियन कटिबद्ध है। मजदूरों के हितों को ध्यान रखते हुए उनकी मांगों का निष्पादन करवाना यूनियन की प्राथमिकता है। वही यूनियन के बरोरा क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई ने संबोधित करते हुए कहा कि एटक यूनियन मजदूरों के साथ हरपल खड़ी। यूनियन के पदाधिकारी दिनरात मजदूरों की समस्याओं के निदान एवं मजदूरों की मांगों की पूर्ति के लिए सक्रिय रहती है। जिसकी वजह से मजदूर का बड़ा वर्ग आज एटक यूनियन के साथ जुड़ी है। वर्ष 2022 में बरोरा क्षेत्र के कुल 1800 मैन पावर में से 1309 हमारे यूनियन के सदस्य है। इसी तरह से पुरे बीसीसीएल में हमारे बाघमारा विधायक ढुलू महतो और शत्रुघन महतो के नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगभग 7000 सदस्य है। यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बरोरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा हमेशा से सफलता की गाथा लिखी गयी है।

बैठक में यूनियन द्वारा पूर्व में कई गई कार्यों का समीक्षा करते हुए आगे की कार्य की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही बरोरा क्षेत्रीय शाखा व कमिटि का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष नर्मदेश्वर पांडेय उर्फ एनडी पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष देवानंद साव, उपाध्यक्ष जगदीश रवानी, एचएन गांधी, बिनोद महतो, राजीव प्रसाद महतो, विजय बहादुर यादव, सचिव संतोष गोराई, सहायक सचिव टेकलाल महतो, अमरेंद्र कुमार, नवल किशोर महतो, हीरालाल महतो, विरंची प्रसाद शर्मा, संगठन सचिव अवध किशोर सिंह, सहायक संगठन सचिव अशोक कुंवर, कोषाध्यक्ष राजू साव के अलावे हराधन महतो, नंदू नोनियां, सुरेश साव, दिलीप महतो, सुरेश महतो समेत अन्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया हैं।