
धनबाद : डीआरएम कार्यालय धनबाद में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत रेल कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में जुलाई माह में सेवानिवृत होने वाले 26 कर्मियों को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने विदाई देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर मुख्य रुप से उपस्थित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधि ने सेवानिवृत कर्मियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।