नीट पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

0
fastlive news

धनबाद : नीट पेपर लीक के विरोध में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की.। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीट पेपर लीक की घटना से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। इसलिए केंद्र सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन