सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा की बहनों ने राखी बनाओ,थाल‌ सज्जा एवं मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

0
fastlive news

बाघमारा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गुरुवार को बालिका व्यक्तित्व विकास के अंतर्गत थाल सज्जा, राखी बनाओ एवं मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किशोर वर्ग की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और बाल वर्ग की छात्राओं के लिए थाल सज्जा व राखी बनाओ प्रतियोगिता थी, जिसमें बाल वर्ग और किशोर वर्ग की सभी छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा आकर्षक व सुदंर राखियों का निर्माण किया गया वहीं दूसरी ओर थाल सज्जा की सजावट ने पवित्रता के एहसास से सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं के अंदर हस्त कौशल का विकास होता है। साथ ही यह भारतीय संस्कृति के पवित्र पर्व रक्षाबंधन का अभिन्न अंग भी है। बहनें हाथों में मेहंदी सजाकर अपने भाई की कलाई पर राखी बांँधती हैं। रक्षाबंधन पर्व का ऐतिहासिक,सामाजिक,धार्मिक और राष्ट्रीय महत्त्व भी है। राखी बांधना सिर्फ भाई-बहन के बीच रस्म निभाना नहीं है बल्कि अब राखी देश की रक्षा ,धर्म की रक्षा और पर्यावरण की रक्षा आदि के लिए भी बांधी जाने लगी है।
राखी बनाओ प्रतियोगिता में परी कुमारी (अष्टम ‘स’), सृष्टि कुमारी (सप्तम ‘ब’) एवं सायना वर्मा(अष्टम ‘अ’) क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय रही ।थाल सज्जा प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी (षष्ठ ‘स’), मनीषा कुमारी (षष्ठ ‘स’) एवं निधि कुमारी ( षष्ठ’स’) क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में राखी कुमारी (दशम ‘स’), प्रिया कुमारी (दशम’ब’),शिवानी कुमारी (दशम ‘स’) क्रमशः प्रथम, द्वितीय तृतीय रही। प्रतियोगिता में निर्णायिका की भूमिका कन्या भारती प्रमुख अनिता कुमारी और विभा श्रीवास्तव थी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संपूर्ण विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन