
धनबाद : जिला जनसंपर्क कार्यालय में प्रशिक्षण ले रहे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन के 13 विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभवों को उपायुक्त आदित्य रंजन ने साझा किए। अनुभव साझा करने के दौरान उपायुक्त ने जनसंपर्क कार्यालय के कार्यों की व्याख्या की और जनता व प्रशासन के बीच होने वाले संवाद तथा समन्वय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हम सभी प्रयासरत हैं कि जिला के हर व्यक्ति को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। प्रशासन और आमजनों के बीच दूरियां कम हो । उपायुक्त ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी अच्छे से उत्तर दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विभागीय डायरी देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर बीबीएमकेयू के सौरभ कुमार, प्रदीप लायक, सौरभ शर्मा,प्रीति तिवारी, रिशु राय, आरोही कुमारी, प्रतीक कुमार, अमित सिंह, राज कुमार तांती, दिलीप कुमार मौजूद थे।