फोर लाइन ट्रैक के लिए पांडरपाला में मिट्टी की जांच

0
fastlive news

धनबाद :  गया रेल खंड पर जल्द ही फोर लेन रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर धनबाद जंक्शन के पास पंपू तालाब और पांडरपाला  में जमीन की मजबूती जांची जा रही है। अभी रेलवे की टीम पुल-पुलिया और कल्वर्ट के आसपास मिट्टी की गुणवत्ता और उसकी वहन क्षमता का परीक्षण कर रही है। हर 30 मीटर पर 30-40 फीट गहराई तक खुदाई कर मिट्टी और पत्थर के सैंपल लिए जा रहे हैं। जांच के लिए  लेब में भेजा जा रहा है। इस जांच का मकसद है कि नई रेल लाइन पूरी तरह सुरक्षित और टिकाऊ हो, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना या तकनीकी परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि जांच  पूरी होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी और फिर सर्वे के बाद जमीनी कार्य आरंभ किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सीतारामपुर से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक इस फोर लाइन प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। कहा जा रहा है कि  परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, जाम की समस्या कम होगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन