
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड के डुमरा दक्षिण पंचायत में रविवार को मुखिया आनंद कुमार महतो ने पंचायत के गरीब, वृद्ध महिला पुरुषों के बीच 60 कंबल वितरण किया। मुखिया ने बताया कि ठंड में पंचायत के वैसे लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा जो असहाय व गरीब है। आगे भी जरूरतमंदो को कंबल दिया जाएगा। मौके पर उप मुखिया लक्ष्मी देवी , वार्ड सदस्य सरस्वती देवी, सुषमा देवी, संजू देवी, रिंकी देवी, छोटे लाल, नितेश, मेधु आदि मौजूद थे।