धनबाद में निकला तिरंगा यात्रा

0
fastlive news

धनबाद : स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा शहर के कई जगहों में निकाली गई । जिला परिषद मैदान से शुरू हुई यात्रा रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व धनबाद विधायक राज सिन्हा कर रहे थे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समर्थक और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। मौके मुख्य रूप से उपस्थित विधायक राज सिन्हा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। तिरंगा हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन