
नई दिल्ली : कोरोना काल से रद्द हुई ट्रेनों को फिर से बहाल करने का निर्णय रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड की ओर से लिया गया है। बोर्ड्र द्वारा लिए गए निर्णय के इस फैसले से अब करीब 16,000 ट्रेने देश में फिर से चलेगी। जिससे यात्रियों को अब जनरल टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। इन 16,000 ट्रेनों में पैसेंजर और मेल ट्रेन शामिल है। मालूम रहे कोरोना महामारी के दौरान देश में करीब 1200 श्रमिक और 1166 स्पेशल ट्रेने चलाई गई थी। यात्री ट्रेनों को बहाल करने का निर्ण्य लेने के बाद एक बात अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महामारी काल के दौरान रेल मंत्रालय ने सीजन और सीनियर सिटीजन सहित 60 श्रेणियों के रियायती टिकटों पर छूट के बारें में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।