
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से उत्पन्न हालात को देखते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलालात की । वहीं मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट से संबंधित सभी तरह के मुद्दों की जानकारी राष्ट्रपति को दी। मालूम रहे इसके पूर्व यूक्रेन संकट को लेकर पीएम मोदी अपने कैबिनेट की तीन बैठक कर चुके है। इस हालाता को देखते हुए यूएनएचआरसी में आपातकालीन बैठक के लिए 29 वोट पड़ा था। जिसमें भारत समेत कुल 13 देशों ने इस आपातकालीन बैठक में भाग नहीं लिया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच विस्तृत चर्चा होने के साथ साा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी को लेकर भी गहन विचार विमर्श हुआ।