
नई दिल्ली : देश की कई राज्यो में सात और आठ जनवरी को तापमान में आने वाले गिरावट के कारण कोल्ड डे और घने कोहरे छाए रहने की बात भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कही गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इस तरह के मौसम को देखते हुए आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। जिन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी उनमें मुख्य रूप से यूपी. राजस्थान शामिल है। वही मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घने कोहरे छाए रहने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा देश के पूर्वोत्तर भारत के अरूणाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।