
नई दिल्ली : पंजाब के सीएम भगवंत मान के पेरिस जाने की अनुमति को लेकर केंद्र सरकार विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें भगवंत मान पेरिस जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी । जो केंद्र सरकार ने सीएम भगवंत मान के अनुमति को नामंजूर कर दिया है । इधर पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेल में हॉकी टीम को जोश भरने के लिए भगवान मान ने पेरिस जाने की अनुमति केंद्र सरकार से मांगी थी । केंद्र सरकार विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सीएम भगवंत मन को पेरिस जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि पंजाब के सीएम ऑफिस को शुक्रवार देर शाम सीएम भगवंत मान को ओलंपिक में भाग लेने पेरिस जाने की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली।