
नई दिल्ली : पाकिस्तान सहित कट्टर सोच वाले पड़ोसी देश की मानसिकता को बदलना संभव नहीं है। उक्त बाते भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक बयान में कही है। उन्होंने इस बयान की पुष्टि करने को लेकर इतना तक कहा कि पूर्व में इंदिरा गांधी ने भी ऐसा नहीं कर पाई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के प्रयासों का विस्तार से उल्लेख ‘कर लोगों को अपनी बाते बताई है। उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक विशेष कर हिंदू , सिख और ईसाइयों पर हो रहे उत्पीडन को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की बात कही है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की है।