
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक बड़ा झटका दिया है। क्योंकि पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने जिस शिक्षकों को बहाली की थी उस शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से दूषित बताया है। मालूम रहे कि पश्चिम बंगाल में पच्चीस हजार शिक्षकों व गैर शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया को कोलकाता हाई कोर्ट ने पूरी तरह से गलत ठहराते हुए रद्द कर दिया था। कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले को सुरक्षित रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना व जस्टिस संजय कुमार ने अपना फैसला सुनाया। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश ने कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इंकार करते हुए पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी द्वारा राज्य में पच्चीस हजार शिक्षकों व गैर शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से दूषित बताया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने के बाद अब पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी को राज्य में शिक्षक भर्ती के मामले में एक बड़ा झटका लगा है।