फीस को लेकर अभिभावक को धमकी दिए जाने से पीएमओ ने दिया जांच का आदेश

0
fastlive news

चंडीगढ़:  हरियाणा के माॅर्डन डीपीएस फरीदाबाद के डायरेक्टर यूएस वर्मा द्वारा अपने विद्यालय के बच्चों के अभिभावकों को फीस नही देने को लेकर धमकी देना काफी महंगा पड़ा है। क्योंकि जिस समय डायरेक्टर द्वारा अभिभावकों को स्कूल फीस जमा नहीं करने को लेकर धमकी दी जा रही थी, उसी दौरान वहां मौजूद अभिभावकों ने डायरेक्टर का धमकी वाला वीडियों आपलोड कर लिया। इस बात की सूचना अभिभावकों ने अभिभावक एकता मंच को दी। अभिभावक एकता मंच के पदाधिकारी ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री को ट्वीट कर दिया। वहीं इस ट्वीट को संज्ञान में लेते हुए पीएमओ ने वीडियो की जांच करने और स्कूल के खिलाफ एक्शन लेने के लिए हरियाणा सरकार को निर्देश दिए। पीएमओ द्वारा हरियाणा सरकार को जांच के आदेश दिए जाने के बाद ही हरियाणा सरकार हरकत मे आई और हरियाणा सरकार ने एचसीएस आॅफिसर दिनेश यादव को जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त कर तय समय पर इस टेकन रिपोर्ट को सौंपने का आदेश दिया। जो भी हो अब जांच अधिकारी के रिपोर्ट पीएमओ कार्यालय भेजे जाने के बाद उक्त विद्यालय के डायरेक्टर यूएस वर्मा पर कौन सा गाज गिरेगा यह तो आने वाले समय में ही कहा जा सकता है।

फीस को लेकर अभिभावक को धमकी दिए जाने से पीएमओ ने दिया जांच का आदेश

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news