
काठमांडू: भारत नेपाल के बीच चली खीचतान से पिछले 9 जुलाई को नेपाल ने भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। करीब तीन सप्ताह से अधिक भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगाए जाने के बाद पिछले दिनों नेपाल ने सोंच विचार के बाद चैनलों में लगे प्रतिबंध को हटाना शुरू कर दिया है। इधर जिन भारतीय समाचार चैनलों के प्रसारण पर रोक लगी थी उनमें जी न्यूज, आजतक, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज शामिल हैं। इस विषय की जानकारी देते हुए नेपाल के डिश होम के प्रबंध निदेशक सुदीप आचार्य ने कहा कि उन्होंने सभी भारतीय न्यूज चैनलों को फिर से चालू करना शुरू कर दिया है।