
कोलकाता : राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम पश्चिम बंगाल हिंसा मामले की जांच करने पश्चिम बंगाल के हुगली जिला पहुंची। जो वहां की पुलिस ने हुगली जिले के रिसड़ा पहुंचने के पूर्व ही टीम के सदस्यों को रोक दिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम रिसड़ा में हुई झड़प के बाद मानवाधिकार उल्लंघन की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी पीड़ितों से मिलने पहुंची थी। इधर टीम के सदस्य भावना बजाज ने कहा कि पुलिस ने हमें यहां रोका है। पश्चिम बंगाल की सरकार आखिर इस घटना में क्या छिपाना चाहती है जो पश्चिम बंगाल की पुलिस ने उनके टीम को रोक दिया है।टीम की सदस्य भावना बजाज ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय मानवाधिकार उल्लंघन की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य सिर्फ़ पीड़ितों से बस मिलना चाहते हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल की पुलिस उसे घटना स्थल तक जाने और पीड़ितों से मिलने देने से रोक दिया है।