अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में हीट वेव की स्थिति रहेगी

0
fastlive news

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस भीषण गर्मी में अभी कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत के आम जन जीवन को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है । देश में जारी हीट वेव की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी और मध्य भारतीय राज्यों में 14 जून से 18 जून तक हीट वेव जारी रहेगा। जिन राज्यों में 14 जून से 18 जून तक हीट वेव जारी रहेगा उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड सहित कई राज्य शामिल है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news