झारखंड में बड़ी रेल दुर्घटना से चार लोगों की मौत

0
fastlive news

रांची : झारखंड के कुमडीह स्टेशन पर एक बहुत बड़ी रेल दुर्घटना हुई है । इस रेल दुर्घटना में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुमडिह स्टेशन अप लाइन में रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी थी । इसी दौरान ट्रेन में मौजूद किसी यात्री के द्वारा यह झूठी खबर फैलाई गई थी ट्रेन में आग लग गई है । आग लगने की खबर पूरे ट्रेन में फैलती है वहां यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । इस अफरातफरी के माहौल में ट्रेन के बोगी से उतरकर यात्री इधर-उधर भागने लगे । सामने डाउन लाइन में एक मालगाड़ी आ गई। जो भगदड़ के माहौल में इधर-उधर भागने वाली यात्री मालगाड़ी की चपेट में आ गए । जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की भी बात कही जा रही है । हालांकि इस घटना में कितने लोग अभी तक घायल हुए हैं इसकी कोई अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news