
लखनऊ : सियावर रामचंद्र की जय । आज हमारे राम आ गए हैं.। “हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे। उक्त बातें हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। पीएम मोदी ने भगवान श्री राम से क्षमा याचना करते हुए कहा कि हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी जिसके कारण हम इतनी वर्षों तक यह पावन कार्य नहीं कर पाए थे। उन्होनें कहा कि जो वर्षों से कमी थी वे कमी आज पूरी हुई है। उन्होनें कहा कि हमे पूरा विश्वास है कि भगवान श्री राम अवश्य क्षमा करेगें।