
मुंबई: लॉरेंस विश्नोई का भाई अनमोल विश्नोई भी अब एनआईए के रडार पर है। क्योंकि लॉरेंस विश्नोई के बाद अब उनके भाई अनमोल विश्नोई का नाम भी कई अपराधिक घटनाओं से जुडी हुई सामने आई है। जिसको लेकर एनआईए को अनमोल की तलाश है। इधर बाबा सिद्दिकी की हत्या’ के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल का नाम इस अपराध की घटना में जुड़ी हुई सामने आई है। जिसकों लेकर एनआईए ने अपनी जांव में सबसे पहले अनमोल विश्नोई को अपने मोस्ट वांटेड के सूची में रखा है। जिससे उसकी गहन तलाश एजेंसी की ओर से की जा रही है। अनमोल की तलाशी को लेकर उनके नाम पर 10 लाख रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा गया है। मालूम हो कि कई घटना में लॉरेंस के भाई अनमोल का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने भी उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर सघन तलाश की अभियान को तेज कर दिया है।