
श्रीनगर : लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान में सोमवार को श्रीनगर लोकसभा सीट के मतदाताओं में बाढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद श्रीनगर लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव हो रहा है । इस लोक सभा सीट पर मतदाताओं के मतदान आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो चुनाव आयोग ने जो आंकड़ा दिया है उसके अनुसार श्रीनगर लोकसभा सीट पर कुल 38 प्रतिशत मतदान होने की बात कही गई है। मालूम रहे कि इसके पूर्व 1996 में जम्मू कश्मीर के इस लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था। जो इतने वर्षों के बाद पहली बार श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ है । आज से वर्षों पूर्व इस लोकसभा सीट पर जो मतदान हुआ था उसे दौरान 41 फ़ीसदी मतदान होने की बात कही गई है।