
तिरूवनंतपुरम : अगले सात दिनों तक घरों से बाहार नहीं निकलने की चेतावनी आईएमडी की ओर से दी गई है। आईएमडी ने खास कर देश के कराईकल, तमिलनाडू, केरल, पुडुचेरी, माहे और लक्ष्यद्वीप के लोगों के लिए जारी किया है। वहीं आईएमडी ने अगले भारी वर्षा की संभावना जताते हुए इन जगहों के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि इन जगहों में अगले सात दिनों तक धूल भरी आंधी और भारी वर्षा होने की अधिक संभावना है। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए आईएमडी ने इन जगहों के प्रशासन को भी सतर्क रहने की बात कही है।