
लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की शादी को लेकर खुब चर्चा हो रही है। किकेटर रिंकू सिंह की शादी को लेकर यह भी खबर आ रही है कि रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई भी हो गई है। लेकिन इस बात की पुष्टि होने की जानकारी अभी तक कहीं से नहीं आई है। इस शादी को लेकर सपा सांसद प्रिया के पिता तूफानी सरोज से जब पुछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए इतना कहा कि रिंकू और प्रिया की शादी के लिए मुहर तो लग गई है। लेकिन अभी तक दोनो की सगाई नहीं हो सका है। उन्होंने दो टूक शब्दो में अपनी बात को पूर्ण विराम देते हुए इतना तक कहा कि बहुत जल्द रिकू और प्रिया के बीच शादी के लिए सगाई की रस्म पूरा कर लिया जाएगा।