जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन को नई सरकार में मिल सकती है जिम्मेदारी

0
fastlive news

अमरावती : नई सरकार की गठन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। फिलहाल जो नई बातें सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि 12 जून को आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर टीडीपी नेता चंद्र बाबू नायडू शपथ ग्रहण लेंगे । इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जन सेना पार्टी के प्रमुख अभिनेता पवन कल्याण को चंद्रबाबू नायडू की सरकार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है । उन्हे कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी अभी तक तो यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । लेकिन राजनीति गलियारों से चर्चा खुलकर सामने आ रही है कि जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है । अगर उन्हें डिप्टी सीएम के पद नहीं दिया जा सकता है तो उन्हें गृह विभाग और ग्रामीण विकास विभाग भी मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है । पवन कल्याण के इन पदों को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है । अब  12 जून को ही यह देखने को मिलेगा कि जन सेना पार्टी के प्रमुख को चंद्रबाबू नायडू की नई सरकार में कौन सी जगह दी जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन