
देहरादून : उत्तराखंड में देहरादून के विकासनगर में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क दुघर्टना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। इस सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति को ईलाज के लिए देहरादून स्थित हायर सेंटर। ले जाया गया। यह दर्दनाक सड़क दुर्घटना देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर घटी है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिरी। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि एक परिवार के सदस्य त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। तभी विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।