
पटना : राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लेने की बात कही है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने वाले नया कानून प्रभावी होने के बाद से ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार सरकार ने जो नया कानून लाने की बात कही है उस कानून के तहत अपराधी को 5 से 7 वर्ष तक की सजा हो सकती हैं। प्रदेश में इस कानून को लागू करने के लिए बिहार कैबिनेट ने बीते मंगलवार को नए कानून के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। जो नया कानून प्रभावी होने के बाद से ही भ्रष्टाचार को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखकर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।