
चंडीगढ़ : पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहलाने वाली खबर मिली है। जो बुधवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक नशेड़ी युवक ने देहात के झंडेर गांव में एक खौफनाक कदम को उठाते हुए एक बच्चे सहित दो महिलाओं की हत्या कर दी । घटना के संबंध में बताया जाता है कि झंडेर गांव में नशे में धुत युवक ने सबसे पहले अपनी मां तथा भाभी की हत्या कर दी । इसके बाद उन्होंने अपने ढाई साल के भतीजे को भी हत्या कर दिया । घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी युवक खून से सनी लाशों को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया । इसके बाद वह युवक स्थनीय पुलिस स्टेशन पहुंच गया । जहां उन्होंने अपने को पुलीस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और नशेड़ी युवक द्वारा हत्या किए गए तीनों लोगों को कब्जे में कर जांच पड़ताल करने में जुट गई । इस घटना के बाद उक्त गांव में काफी सनसनी फैल गई।