
मुंबई : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मशहूर टीवी अभिनेता अमन जयसवाल की मौत सड़क हादसे में हो गई । अमन जयसवाल अपने बाइक से जाने के दौरान एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है यह अमन जयसवाल शूटिंग का कार्य कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी मुंबई में वाहन चलाने के दौरान एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उसकी मौत हो गई । बताया जाता है कि अमन जयसवाल ने कई ऐसे धारावाहिक में मुख्य किरदार का भूमिका निभाएं जिससे वह काफी चर्चित होकर लोगों के दिलों में अपनी एक छाप छोड़े हैं। 23 वर्षीय अमन अपने टीवी सीरियल में मुख्य किरदार का रोल धरतीपुत्र नंदिनी में निभाया था। इसके पहले उन्होंने उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ जैसे टेलीविजन शो में किरदार की भूमिका निभाई है।