
पटना : बिहार में पेपर लीक के खिलाफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ा कदम उठाया है । जिसको लेकर आगामी विधानसभा सत्र के दौरान एक नया प्रस्ताव लाकर एक बड़ी करवाई के साथ-साथ कड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। पेपर लीक के मामले में बिहार के नीतीश कुमार में उन पर लगाम लगाने और परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के अनियमितता पर अंकुश लगाने को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान एक नया कानून लाए जाने पर विचार किया है । बिहार सरकार ने इस नए कानून को विधानसभा सत्र के दौरान लाकर उसे पास करवाने का फैसला लेगी । मालूम हो कि वर्ष 2024 25 में 11 लाख से अधिक बेरोजगारों को रोजगार सृजन करने का काम बिहार सरकार की ओर से किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह बिहार सरकार आगामी विधानसभा सत्र के दौरान एक नया कानून लाने पर अपना काम कर रही है।