
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने यह विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल में पच्चीस हजार से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों की नौकरी जाने के बाद ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। मालूम रहे कि पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की बहाली में हुए गड़बड़ी को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने कर्मचारियों की नियुक्ति को रदद कर दिया था। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए एसएससी द्वारा पश्चिम बंगाल के पच्चीस हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति को रदद कर दिया है। ममता सरकार की गलत निर्णय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काफी आक्रामक होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।