
लखनऊ : मकर सकाति के पावन बेला की किरण धरती पर पड़ते ही विश्व के सबसे बड़े धार्मिक पर्व के नाम से विख्यात महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाए। कहा जा रहा है कि प्रयागराज में हो रहे इस महापर्व के महाकुम में पूरे दुनिया के 234 देशों में से 189 देशों की आबादी जितनी है उससे भी कहीं अधिक श्रद्धालूओं ने स्नान कर पुण्य कमाए। मान्यता है कि करोड़ों वर्ष पूर्व समुद्र मंथन के दौरान कुंभ से गिरे अमृत की तलाश में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पहुंचे थे। उसी अमृतपान को करोडो साल बाद आज भी श्रद्धालू अमृत की तलाश में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर खिचा चला आ रहे है। जानकारों के अनुसार मकर संकाति के दिन आस्था के महापर्व महाकुंभ में साढे तीन करोड श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाकर महाकुंभ स्नान का फल प्राप्त किए