
लखनऊ : हरियाली तीज को लेकर मथुरा के वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमें मंदिर प्रशासन ने हरियाली तीज के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को मंदिर नहीं आने का एडवाइजरी जारी किया है। मंदिर प्रशासन ने पूर्ण रुप से स्वस्थ और भीड़ कम होने पर ही श्रद्धालुओं को बांके बिहारी मंदिर में आने की बात कही है। मंदिर प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है कि हरियाली तीज के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का अत्यधिक दवाब रहने के कारण इस तरह का फैसला लिया गया है।