आज ईडी के समक्ष पेश हो सकते है सीएम हेमंत

0
fastlive news

रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज ईडी की पुछताछ में शामिल हो सकते हैं। मालूम है कि इसके पूर्व ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 10 बार समन भेज भेज चुकी है । कई दिन पूर्व पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को बुलाया गया था । लेकिन पिछले सप्ताह हेमंत सोरेन निजी काम से रांची से दिल्ली जाने के बाद उसे लापता होने की बात कही जा रही थी । इसके बाद पिछले दिनों हेमंत सोरेन ने मीडिया के सामने प्रस्तुत होकर अपनी सफाई में कहा है कि वह कहीं नहीं गए हैं । और इस लापता होने की खबर पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वह आज ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए शामिल होंगे। मालूम है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आरोपी बनाते हुए पूछताछ के लिए बुलाया था । ईडी ने इसके पूर्व 10 बार हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन भेज चुका है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news