महायुति के तीनों दलों में समन्वय की स्थिति है : शिंदे

0
fastlive news

मुंबई : महाराष्ट्र में नए मुख्यमत्री बनाए जाने को लेकर एक बार फिर एकनाथ शिंदे ने अपना बयान जारी कर लोगों को आश्वस्त किया है। उन्होंने पत्रकारों को आज भी वही बात कही जो उन्होंने आज से कुछ दिन पूर्व कही थी। उन्होंने आज भी उस बात को दुहराते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला लेगे उसे उन्हें मंजूर है। इस बात को दुबारा कहते हुए उन्होंने साफ शब्दों में इतना तो जरूर कहा है कि महायुति के तीनों घटक दलों में आज भी समन्वय की स्थिति बना हुआ है। किसी तरह का कोई किंतु परन्तु नहीं है। उन्होंने नए सीएम पद को लेकर इतना तो जरूर कहा कि कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक होने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बैठक होने के बाद ही महाराष्ट्र में मुख्यमन्त्री कौन होगा इसका रास्ता साफ हो जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश