
धनबाद : कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग रांची, झारखंड सरकार ने अधिसूचना संख्या 8770, दिनांक 24.12.2021 को विलोपित करते हुए सम्यक विचारोपरान्त झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं में जिलास्तरीय पदों के लिए पत्र-2 में जिलावार क्षेत्रीय/जनजातीय भाषाओं को निम्नवत चिन्हित किया गया है। जिसमें धनबाद जिला में जनजातीय भाषा में संथाली एवं क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, उर्दू एवं बंगला वही बोकारो जिला में जनजातीय भाषा में संथाली, हो एवं मुंडारी एवं क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, उर्दू एवं बंगला को चिन्हित व शामिल किया गया हैं।
मालूम हो कि झारखंड सरकार द्वारा गत महीने अधिसूचना जारी कर धनबाद एवं बोकारो जिला में भोजपुरी, मगही एवं अंगिका को क्षेत्रीय भाषा मे शामिल किया गया था। जिसका जोरदार विरोध झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के एवं धनबाद – बोकारो के क्षेत्रीय व मूलनिवासियों द्वारा किया गया था।