
रांची : झारखंड के पुलिस ने पीएलएफआई के 6 नक्सली को खूंटी से गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फं्रट इंडिया के जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से देशी पिस्तोल, मोबाइल सहित कई अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस उन नक्सलियों से गहन पुछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं इन नक्सलियों के अलावा क्षेत्र में और कितने सारें नक्सली सक्रीय रूप काम कर रहे है। इसके बारे में भी गहन पुछताछ के जरिए नक्सलियों से पता लगाने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल पुलिस ने अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की रणनीति बनाने में जुटे है। मालूम रहे आज से कई दिन पूर्व ही सोमवार को झारखंड की पुलिस ने खूंटी के ही रनिया थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। उन नक्सलियों के पास से ही पुलिस ने पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, मोबाइल और बाइक बरामद किए थे।