लातेहार में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक

0
fastlive news

लातेहार : जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में योजना के कार्यान्वयन स्वीकृति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को धरातल पर लाना है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है। इससे गांव के किसान मजदूर, छात्र – छात्राओं को शहर तक आने में सुविधा होगी। वहीं मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना सुलभ होगा। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा के लिए पहले से निर्धारित रूट के अतिरिक्त इस योजना के तहत वैसे मार्गों पर भी बस चलेगी जहां के लिए जिला प्रशासन द्वारा नए सिरे से रूट का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर लिए गए प्रस्ताव को जिला स्तर पर विचार विमर्श के पश्चात राज्य स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद वाहनों का संचालन किया जाएगा। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रथम परमिट निर्गत 5 वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए मार्ग कर में छूट दी जाएगी एवं परमिट शुल्क मात्र 1 रुपए लिया जाएगा। योजना में लाभार्थियों के चयन में एसी, एसटी एवं ओबीसी को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को प्रखंड स्तर से जोड़ने, नजदीकी उच्च शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों, नजदीकी मुख्य मार्ग और नजदीकी व्यवसायिक केंद्रों से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही दिव्यांगों, विद्यार्थियों एवं पेंशनधारियों के लिए इस वाहन से यात्रा करने पर विशेष छूट मिलेगी। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आलोक शिकारी कच्छप , एलडीएम श्री शांति प्रसाद टोप्पो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भाग लिया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन